अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूँ के कबाड़ी बाजार में लगी आग, कई दुकानें चपेट में आईं, धमाकों से दहला इलाका, तीन लोग झुलसे..

On: September 22, 2025 4:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूँ के कबाड़ी बाजार में लगी आग, कई दुकानें चपेट में आईं, धमाकों से दहला इलाका, तीन लोग झुलसे..

बदायूं के कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरू चौक मछली मंडी स्थित कबाड़ी बाजार में सोमवार को आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते कबाड़ी की कई दुकानों और दो से तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया।वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ी की दुकानों में अवैध तरीके से रखे गए गैस सिलेंडरों के फटने से आग विकराल हो गई।धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोग और दुकानदार पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुट गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड को नहीं दी सूचना:-चौंकाने वाली बात यह है कि घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही फायर ब्रिगेड को।स्थानीय लोग और दुकानदार आग बुझाने के बाद अब कबाड़ समेटने में लगे रहे।आशंका जताई जा रही है।कि सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा हुआ।इसी वजह से कोई भी व्यक्ति खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।लोगों को डर है कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है।हालांकि आसपास के लोगों का कहना है।कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो पूरा बाजार जलकर खाक हो सकता था।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!