अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फसल की रखवाली करने गए किसान पर छुट्टा भैंसे ने किया हमला, मौत से परिवार में कोहराम

On: October 5, 2025 2:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

फसल की रखवाली करने गए किसान पर छुट्टा भैंसे ने किया हमला, मौत से परिवार में कोहराम

बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान पुन्नी पर छुट्टा भैंसा ने हमला कर दिया। आस-पास के किसानों ने भैंसे को भगाया, लेकिन हमले से पुन्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले पुन्नी (55 वर्ष) पुत्र बहोरी लाल खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर से रोजाना की तरह खेत में खड़ी बाजरा की फसल को आवारा पशुओं से रखवाली करने गए थे। रात 11 बजे वह खेत पर थे। इसी दौरान अचानक छुट्टा भैंसा आ गया।

भैंसे ने सींगों से उठाकर पटका:-ग्रामीणों ने बताया कि पुन्नी उसे देख नहीं सके।भैंसे ने सीगों से उन्हें उठाकर पटक दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और बमुश्किल भैंसा को वहां से भगाया। तब तक पुन्नी की मौत हो चुकी थी।
परिजनों को घटना की सूचना दी,जिस पर रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए।परिजन उन्हें सीएचसी दहगवां ले गए,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!