अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana के हर जिले में बनेगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, बजट में घोषणा संभव

On: January 22, 2025 3:19 PM
Follow Us:
A big project will be built in every district of Haryana, announcement possible in the budget
---Advertisement---

चंडीगढ़: Haryana की नायब सरकार जिलों के विकास का खाका तैयार करने में जुटी है। प्रदेश के हर जिले को एक ऐसा मेगा प्रोजेक्ट मिलेगा, जिससे पूरे जिले का ना केवल विकास होगा बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के अधिकारी इस योजना का प्रारुप तैयार करने में जुटे हैं। Haryana मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को भी मेगा प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में शहरों में विकास के लिए बड़े प्रोजेक्ट स्थापित करने का वादा किया था। सीएमओ के अधिकारियों द्वारा जिलों की जरूरतों और वहां मौजूदा संभावनाओं के हिसाब से प्रोजेक्ट की रूपरेख तैयार की जा रही है। ये प्रोजेक्ट इतने बड़े होंगे कि इनके जरिये हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। सरकार की कोशिश प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाना है। इतना ही नहीं, Haryana सीएम के आदेशों के बाद सीएमओ के अधिकारी लगातार जिला उपायुक्तों से रिपोर्ट ले रहे हैं। उपायुक्तों द्वारा मेगा प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित की जाने वाली जमीन का पहले सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके बाद ही आगे की रूपरेखा तैयार होगी। सूत्रों का कहना है कि सरकार उन पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी नये सिरे से मंथन कर रही है, जो बरसों पहले शहरों की पहचान हुआ करते थे लेकिन समय के साथ बंद हो गए। इनमें कई बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि 23 जनवरी को चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भी जिलों के मेगा प्रोजेक्ट्स को लेकर मंत्रियों के साथ मंत्रणा की जा सकती है। सीएम ने सभी मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को भी इस संदर्भ में कहा है कि वे बड़े प्रोजेक्ट को लेकर अपने सुझाव दें। साथ ही, उपायुक्तों को भी कहा है कि वे बड़े प्रोजेक्ट को लेकर जरूरत पड़ने पर संबंधित मंत्री और स्थानीय सांसद व विधायक से भी बातचीत करें।

 

Haryanaके मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मतदाताओं से आप को यमुना पार खदेड़ देने का आग्रह किया

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बनेंगे 10 नये औद्योगिक शहर
शहरों में बड़ी विकास परियोजनाओं से इत्तर नायब सरकार ने Haryana में 10 नये औद्योगिक शहर भी बसाने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा भी पार्टी 2024 के चुनावी ‘संकल्प-पत्र’ में कर चुकी है। दस नये औद्योगिक शहरों के जरिये प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाने का लक्ष्य है। नये औद्योगिक शहरों की प्लानिंग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही नहीं बल्कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी कई बार अधिकारियों की बैठकें ले चुके हैं। उद्योग एवं वाणिज्य के साथ-साथ एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को औद्योगिक शहरों का प्लान तैयार करने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। इन नये शहरों का उल्लेख नायब सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल अभिभाषण में भी कर चुकी है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!