अवैध संबंध के शक में की गई थी बंगाली डॉक्टर के बेटे की हत्या, दो हत्यारोपी भेजे गए जेल
फैजगंज बेहटा। बंगाली डॉक्टर के बेटे प्रतीश उर्फ पिंटू (31) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही क्लीनिक पर काम करने वाले कंपाउंडर बंगाल के रहने वाले आशिक पुत्र कार्तिक और संजू पुत्र संजय ने की थी।पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।आरोपी संजू ने बताया कि उसकी मां से प्रतीश के अवैध संबंध थे।उसके पास अश्लील वीडियो था, जिसको वायरल करने की धमकी अक्सर दिया करता था। वीडियो दिखाकर वह उसको चिढ़ाता था।पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

19 दिसंबर की रात वह खाना खाने के बाद घर में सो रहा था।इसी दौरान दोनों कंपाउंडरों ने पहले उसको एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे दिया।नशे में होने के बाद दोनों ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया और भाग गए।22 दिसंबर को डॉ. आरके विश्वास घर लौटे तो उनको बेटा नहीं मिला।वह उसकी तलाश कर रहे थे कि तालाब में बेटे का शव उतराता दिखाई दिया। बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद उन्होंने अपने कंपाउंडर आशिक पर शक जाहिर किया। इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार को गनगोली तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आलाकत्ल बरामद करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
आरोपी आशिक के हैं प्रतीश की ममेरी भाभी से संबंध:-आरोपी संजू पुत्र संजय विश्वास ने बताया कि वह पश्चिमी बंगाल के जिला व थाना नदिया के गांव बंकिमनगर का रहने वाला है।फिलहाल वह कस्बा फैजगंज के वार्ड नंबर सात में रहता आ रहा है। प्रतीश के उसकी मां से संबंध थे।वहीं पश्चिमी बंगाल के जिला व थाना नदिया के गांव आडंगघाट के रहने वाले आरोपी आशिक ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव दांवरी में रह रहा है।बताया कि उसके प्रतीश की ममेरी भाभी से संबंध थे।जिसके बारे में प्रतीश ने अपने ममेरे भाई को बता दिया था।इसी बात से आशिक, प्रतीश से रंजिश मानने लगा।दोनों ने उसको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया।
चोरी के शक में संजू को पीटकर भगा चुका था प्रतीश:-संजू भी डॉ. आरके विश्वास की दुकान पर कंपाउंडर था। कुछ दिन पहले ही मृतक प्रतीश विश्वास ने चोरी के शक में उसको पीटकर नौकरी से निकाल दिया था।आशिक को बदला लेने के लिए संजू से अच्छा। दोनों में मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया और घटना को अंजाम दे दिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

