अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी मुहिम को नई गति, Chief Minister Bhajanlal Sharma करेंगे विभिन्न जिलों में संबल पखवाड़े का निरीक्षण

On: July 2, 2025 7:01 PM
Follow Us:
Chief Minister Bhajanlal Sharma
---Advertisement---

जयपुर। Chief Minister Bhajanlal Sharma के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज में अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से राहत देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी लक्ष्य पर आगे बढ़ते हुए प्रदेशभर में 24 जून से दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आमजन के विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण हो रहा है।

पूर्ववर्ती सरकार के समय दयनीय स्थिति में चिकित्सा व्यवस्थाएं : Chief Minister Bhajanlal Sharma

Chief Minister Bhajanlal Sharma  स्वयं भी विभिन्न जिलों का दौरा कर प्रदेशभर में इस पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हो रहे शिविरों का अवलोकन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री 3 जुलाई को सवाईमाधोपुर में बालेर (खण्डार) के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे।

शर्मा 4 जुलाई को खैरथल-तिजारा तथा बानसूर (कोटपुतली-बहरोड़) एवं 5 जुलाई को शेरगढ़ (जोधपुर) में शिविर का अवलोकन करेंगे। इसी तरह, शर्मा 7 जुलाई को दीगोद (सांगोद) तथा 8 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) एवं सादुलपुर (चूरू) में भी दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का अवलोकन करेंगे। इस दौरान शर्मा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

Chief Minister Bhajanlal Sharma स्वयं भी विभिन्न जिलों का दौरा कर प्रदेशभर में इस पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हो रहे शिविरों का अवलोकन कर रहे

उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का 24 जून से 9 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित शिविरों में आमजन के राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य, पेंशन सहित विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से निष्पादित किया जा रहा है, जिससे वंचित और गरीब वर्ग को राहत मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply