अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Panchayat Elections : हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में 66 हजार पदों के लिए आज से नामांकन शुरू

On: July 2, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Uttarakhand Panchayat
---Advertisement---

Uttarakhand Panchayat Elections : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के 66,418 पदों पर दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Uttarakhand Panchayat Elections : नामांकन, जांच और नाम वापसी का शेड्यूल तय

नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से 5 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई तक सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। उम्मीदवारों को नाम वापसी का मौका 10 और 11 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा।

 

Uttarakhand News : सीएम धामी का बड़ा फैसला: गंगा और अन्य नदियों के किनारे से हटेगा अतिक्रमण

Uttarakhand Panchayat Elections : 89 विकासखंडों में होंगे चुनाव, इतने पदों पर होगी वोटिंग

प्रदेश के 89 विकासखंडों में यह चुनाव होगा, जिसमें 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया संयुक्त रूप से होने के बाद प्रतीक चिह्न का आवंटन दोनों चरणों के लिए अलग-अलग तिथियों पर किया जाएगा।

Uttarakhand Panchayat Elections : चुनाव की तिथियां और प्रतीक चिह्न आवंटन का कार्यक्रम

पहले चरण के लिए चुनाव चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। चुनाव परिणाम 31 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। अब तक, 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!