जयपुर। Chief Minister Bhajanlal Sharma ने कहा कि राज्य सरकार के सतत् प्रयासों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार आया है और वे देशभर में मिसाल बन रही हैं। गांव-ढाणी से कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और हम निरामय राजस्थान के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से बढ़ेगी कृषि उत्पादकता : Chief Minister Bhajanlal Sharma
Chief Minister Bhajanlal Sharma ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सक्रिय योगदान देने के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।
Chief Minister Bhajanlal Sharma मंगलवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स-डे कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डॉक्टर्स-डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उत्कृष्ट चिकित्सक के रूप में मानवता की सेवा में अभूतपूर्व योगदान देने वाले डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों को भगवान के समान माना गया है, क्योंकि वे अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को नया जीवन देते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी डॉक्टरों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।
Chief Minister Bhajanlal Sharma सरकार स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत डेढ़ वर्ष के अल्प समय में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करते हुए गांव-ढाणी तक मजबूत चिकित्सा तंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने अपने पहले बजट में ही स्वास्थ्य के लिए 27 हजार 660 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जो कि बजट का 8.26 प्रतिशत था।
यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में किसी भी बजट में स्वास्थ्य को 6 प्रतिशत से अधिक बजट नहीं दिया।
Chief Minister Bhajanlal Sharma : पूर्ववर्ती सरकार ने स्वास्थ्य योजनाओं में किए अपर्याप्त वित्तीय प्रावधान
शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के कई योजनाएं शुरू की। जिसके कारण शहरों के साथ-साथ गांव-ढाणी तक चिकित्सा का ढांचा दयनीय स्थिति में पहुंच गया था। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की नीतिगत खामियों और क्रियान्वयन में रही लापरवाही के कारण प्रदेशवासियों को इसका लाभ नहीं मिल सका।
पूर्ववर्ती सरकार ने इस योजना में केवल 1 हजार 800 पैकेज ही शामिल किए, जिनके कारण कई रोगों का उपचार नहीं हो सका।

