अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

करों को राहत, खर्च पर नियंत्रण; अमेरिकी सीनेट ने पास किया Donald trump का टैक्स बिल

On: July 2, 2025 9:13 AM
Follow Us:
Donald trump
---Advertisement---

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट (संसद का उच्च सदन) ने राष्ट्रपति Donald trump के महत्वाकांक्षी ‘कर छूट और खर्च कटौती’ विधेयक को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। रिपब्लिकन सदस्यों ने अपने तीन साथी सीनेटर और डेमोक्रेट सांसदों के कड़े विरोध के बीच “वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट” को पारित कराने में सफलता हासिल की।

Donald Trump ने एलन मस्क को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’

विधेयक के पक्ष और विरोध में 50-50 मत पड़ने के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपना मत देकर इसे मंजूरी दिलाई। विधेयक का विरोध करने वाले तीन रिपब्लिकन सांसदों में थॉम थिलिस, सुजैन कॉलिन्स और केंटकी रैंड पॉल शामिल थे। Donald trump के महत्वाकांक्षी कर छूट और खर्च कटौती विधेयक पर सीनेट में सोमवार को देर रात तक तीखी बहस चली।

हंगामेदार सत्र के दौरान रिपब्लिकन सांसद जहां इस विधेयक के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। वहीं, विपक्षी डेमोक्रेट सदस्य इसे गिराने के लिए पेश संशोधनों को पारित कराने का प्रयास करते रहे। साउथ डकोटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन थून अपनी पार्टी के उन सदस्यों के बीच समझौता कराने के लिए प्रयास करते दिखे, जो इस बात को लेकर चिंतित थे कि ‘मेडिकेड’ में प्रस्तावित कटौती से लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा से वंचित हो जाएंगे।

Donald trump 940 पन्नों का “वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट” ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी विधेयकों में से एक है

वहीं, कुछ (सदस्यों) का मानना था कि बढ़ते राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए करों में और अधिक कटौती किए जाने की जरूरत है। अब यह विधेयक वापस प्रतिनिधि सभा (संसद का निचला सदन) की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण रखने वाले रिपब्लिकनों के लिए अब अगली चुनौती प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक को पारित कराना है। 940 पन्नों का “वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट” ट्रंप के सबसे महत्वाकांक्षी विधेयकों में से एक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!