अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘व्हाइट हाउस से पता चलते हैं भारत को अपने फैसले’, Congress ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

On: June 28, 2025 9:03 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नई दिल्ली। Congress : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत के साथ जल्द बड़ा व्यापार समझौता होने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर कटाक्ष किया। पार्टी ने कहा, ऐसा लगता है कि भारत को अपने लिए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में व्हाइट हाउस से पता चलता है।

‘अमृत काल’ में विदेश भेजने के नाम पर रूसी सेना में भर्ती : Congress

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, ‘उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के लिए एक व्यापार समझौते का इस्तेमाल किया, इसे 16 बार दोहराने के बाद ट्रंप ने अब घोषणा की है कि अगले कुछ दिनों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं।’

Congress भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के लिए एक व्यापार समझौते का इस्तेमाल किया

जयराम रमेश ने एक्स पर कहा, ‘वह इसे बहुत बड़ी डील कह रहे हैं। यह बेहतर है- यह देखते हुए कि इसकी वजह से आपरेशन ¨सदूर अचानक खत्म हो गया।’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘जैसा कि अब स्पष्ट हो रहा है, भारत को अपने लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी वाशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस से लेनी होती है।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!