नई दिल्ली: रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शुक्रवार को चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपने चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून से दोनों देशों के बीच सीमा निर्धारण के ‘स्थायी समाधान’ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैनिकों की स्थायी वापसी के लिए एक रोडमैप का सुझाव दिया है।
चीन में आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा भारत, एससीओ बैठक में Rajnath Singh करेंगे नेतृत्व
दोनों मंत्रियों ने बृहस्पतिवार शाम को चीन के चिंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि दोनों मंत्रियों ने भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर गहन चर्चा की।
Rajnath Singh ने एलएसी पर सैनिकों की स्थायी वापसी के लिए एक रोडमैप का सुझाव दिया
बैठक में राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन और इस मुद्दे पर स्थापित तंत्र को पुनर्जीवित करके सीमा सीमांकन का स्थायी समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जटिल मुद्दों को हल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मंत्री ने कहा कि स्थायी जुड़ाव और तनाव कम करने का एक संरचित रोडमैप होना चाहिए।

