Uttarakhand News : भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजानदास के मुताबिक, 29 जून को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो उसी दिन चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची भी प्रदेश पार्टी कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद 30 जून को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संभव है। पूरी चुनाव प्रक्रिया का विधिवत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
Uttarakhand News : चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही, पार्टी राष्ट्रीय परिषद के लिए भी आठ सदस्यों का चुनाव करेगी। प्रदेश में अब तक बूथ, मंडल और जिलाध्यक्षों का चयन कार्य संपन्न हो चुका है, जिससे स्पष्ट है कि अब अगला चरण प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का है।
Uttarakhand में भारी बारिश का कहर: 33 सड़कें बंद, कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी
Uttarakhand News : महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की अटकलें
भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी सौंपे जाने की चर्चाएं भी तेज हैं। इसका मुख्य कारण अब तक के चुनावों में पार्टी की सफलता, सभी बड़े नेताओं में उनकी स्वीकार्यता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनका बेहतर समन्वय माना जा रहा है।
Uttarakhand News : नए नामों की चर्चा और संभावित समीकरण
चूंकि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अक्सर चौंकाने वाले फैसले लेता रहा है, इसलिए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर कुछ अन्य नाम भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि संगठन की कमान गढ़वाल क्षेत्र के ब्राह्मण चेहरे को सौंपी जा सकती है। इस लिहाज से प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली और विधायक बृजभूषण गैरोला के नाम चर्चा में हैं। वहीं, अगर भाजपा महिला चेहरे को मौका देती है तो आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज संभावित नामों में शामिल हैं।

