अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, CM Naib Saini ने दी खुशखबरी

On: June 27, 2025 9:15 PM
Follow Us:
CM Naib Saini
---Advertisement---

चंडीगढ़। CM Naib Saini : हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत करीब 1.20 लाख अनुबंधित कर्मचारियों को अब ज्यादा वेतन मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के अनुबंधित कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी पहली जून से लागू होगी।

CM Naib Saini ने कृषि बागवानी से जुड़े सात ब्रोशर का किया विमोचन

मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। नए वेतनमान में विभिन्न श्रेणियों में कर्मचारियों के वेतन में 812 रुपये से लेकर 1205 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इससे पहले पिछले साल एक जुलाई को कच्चे कर्मचारियों के वेतन में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। जिलावार श्रेणी के हिसाब से वेतन में बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा।

लेवल-3 कर्मचारियों को 24100 रुपये वेतन : CM Naib Saini

वेतन के लिहाज से पहली श्रेणी में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़ तथा दूसरी श्रेणी में पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी और जींद जिले आते हैं। महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह और चरखी दादरी को तीसरी कैटेगरी में रखा गया है।

एचकेआरएन में लेवल-1 में 71 हजार, लेवल-2 में 27 हजार और लेवल-3 में करीब 22 हजार कर्मचारी हैं।वर्तमान में श्रेणी-1 के जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये, लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये और लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये वेतन दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!