अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

CM Fadnavis का राहुल को दो टूक जवाब, कहा- ‘कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे’

On: June 24, 2025 8:44 PM
Follow Us:
CM Fadnavis
---Advertisement---

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री CM Fadnavis ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाया था।

CM Fadnavis : त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले से पहले विकास कार्य होंगे पूरे

CM Fadnavis ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन, कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? सीएम फडणवीस ने कांग्रेस सांसद को यह भी बताया कि महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र हैं, जहां 8 प्रतिशत से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है।

CM Fadnavis ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, ”झूठ बोले कौवा काटे काले कौवे से डरियो…राहुल गांधी, माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे? वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र है जहां 8 प्रतिशत से अधिक मतदाता लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े हैं और कई जगह कांग्रेस जीती है।”

CM Fadnavis माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन, कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे?

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जवाब देते हुए लिखा, ”मेरे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से लगे पश्चिम नागपुर चुनाव क्षेत्र में 7 प्रतिशत मतदाता (27,065) बढ़े और वहां कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे चुनाव जीते। उत्तर नागपुर में 7 प्रतिशत (29,348) मतदाता बढ़े और कांग्रेस से नितिन राऊत जीते।

पुणे जिले में वड़गांव शेरी में 10 प्रतिशत (50,911) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते, मालाड पश्चिम में 11 प्रतिशत (38,625) मतदाता बढ़े और आपके कांग्रेस पार्टी के अस्लम शेख जीते। मुंब्रा में 9 प्रतिशत (46,041) मतदाता बढ़े और शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड जीते।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!