चंडीगढ़। Union Minister Manohar Lal ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व्यासपुर, यमुनानगर में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को रिबन काटकर किया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़़ ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
कांग्रेस पर बरसे Union Minister Manohar Lal, बोले कांग्रेस में बौखलाहट
बैठक में लोहगढ़ स्मारक की निर्माण प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग कमेटी एवं एक्सपर्ट कमेटी एवं सिख विरासत से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल को निगरानी समिति का अध्यक्ष नामित किया गया। मॉनिटरिंग कमेटी का उद्देश्य सिख विरासत को प्रतिबिंबित करने वाले स्मारक की निर्माण प्रक्रिया की समय-समय पर जांच करना एवं आवश्यक सुझाव दिया जाना रहेगा।
बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट की एक्सपर्ट कमेटी का कार्य इतिहास से स्मारक से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं अन्य घटनाओं को उजागर करना अथवा शोध के द्वारा इसको सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा।
Union Minister Manohar Lal ने बैठक में कहा कि ट्रस्ट एवं अन्य उप-समितियां बाबा बंदा सिंह बहादुर की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और लोहगढ़ तथा बाबा बंदा सिंह बहादुर पर शोध और संग्रहालयों, स्मारकों और साहित्य को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Union Minister Manohar Lal बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़़ ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम पर दान देने वाले व्यक्ति/संस्थाओं को आयकर मे छूट देने की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अधीन विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

