अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Donald Trump ने की इसराइल-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा, ईरान ने भी दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

On: June 24, 2025 2:05 PM
Follow Us:
Donald Trump
---Advertisement---

वॉशिंगटन/तेहरान/यरुशलम। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सोमवार रात सोशल मीडिया के ज़रिए इसराइल और ईरान के बीच ‘पूर्ण युद्धविराम’ की घोषणा की है। ट्रंप के मुताबिक, दोनों देशों के बीच चला 12 दिन लंबा संघर्ष अब समाप्ति की ओर है और अगले 24 घंटों के भीतर आधिकारिक रूप से युद्ध समाप्त हो जाएगा।

Donald Trump 2 सप्ताह में ईरान पर कार्रवाई का फैसला करेंगे : व्हाइट हाउस

हालांकि इस घोषणा पर इसराइल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है, लेकिन ईरान की ओर से बयान आया है कि यदि इसराइल हमले बंद करता है, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी और ट्रंप के एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट के अनुसार, उन्होंने लिखा: “यह एक ऐसा युद्ध था जो वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को तबाह कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब कभी नहीं होगा। यह युद्ध अब समाप्त हो रहा है।”

उन्होंने इस संघर्ष को “12 दिवसीय युद्ध” करार दिया और दावा किया कि उनकी कूटनीतिक पहल के चलते ही यह संभावित व्यापक युद्ध टल पाया। ईरान का रुख: ‘अगर इसराइल रुकेगा, तो हम भी रुकेंगे’ ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराग़ची ने ट्रंप की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा : “यदि इसराइल अब अपना अवैध आक्रमण रोक देता है, तो ईरान की ओर से भी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं होगी।”

Donald Trump ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन यदि इसराइल स्थानीय समय अनुसार सुबह चार बजे के बाद कोई हमला नहीं करता, तो ईरान भी शांति बनाए रखेगा। अराग़ची ने यह भी जोड़ा कि “हमारे सैन्य अभियान को बंद करने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।” अमेरिकी प्रशासन की भूमिका : वार्ता और मध्यस्थता

Donald Trump ने  इसराइल और ईरान के बीच ‘पूर्ण युद्धविराम’ की घोषणा की

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस संभावित युद्धविराम के पीछे डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन की सीधी भूमिका रही रिपोर्ट के अनुसार : ट्रंप ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से सीधे बात की। इस बातचीत में इसराइल ने यह शर्त मानी कि जब तक ईरान हमला नहीं करता, वे भी युद्धविराम का पालन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!