अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रपति के भाषणों पर आधारित पुस्तक विकसित भारत के निर्माण की मार्गदर्शक: Defence Minister Rajnath Singh

On: June 24, 2025 11:39 AM
Follow Us:
Defence Minister Rajnath Singh
---Advertisement---

नयी दिल्ली : Defence Minister Rajnath Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 51 भाषणों के संग्रह ‘विंग्स टू ऑवर होप्स’ (दूसरा अंक) का सोमवार को यहां विमोचन किया और कहा कि यह पुस्तक विकसित भारत के निर्माण की मार्गदर्शक बनेगी।

जितनी देर में लोग नाश्ता-पानी निपटाते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया: Defence Minister Rajnath

Defence Minister Rajnath Singh ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस पुस्तक का ई-संस्करण भी जारी किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी इस अवसर पर मौजूद थे। यह पुस्तक राष्ट्रपति के दूसरे वर्ष के कार्यकाल (अगस्त 2023 – जुलाई 2024) के दौरान उनके दृष्टिकोण, दर्शन और प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालती है। इसमें राष्ट्रपति के विभिन्न कार्यक्रमों में दिये गये अंग्रेजी और हिन्द के भाषणों का संकलन है।

Defence Minister Rajnath Singh ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन से लेकर विश्वविद्यालयों में नवाचार, देश के विकास में महिलाओं के योगदान, समानता और सांस्कृतिक विरासत पर भाषणों के संकलन को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सरकार के दृष्टिकोण का सार बताया।

उन्होंने कहा, “यह पुस्तक हमारी गौरवशाली विरासत को संरक्षित करते हुए प्रगतिशील विचारों के साथ विकसित भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक बनेगी। राष्ट्रपति हमारे देश में विविधता के महत्व को जानती हैं और वंचितों के दर्द को पहचानती हैं। यह पुस्तक समानता की भावना का उद्घोष करती है।”

Defence Minister Rajnath Singh ने कहा कि यह पुस्तक सभ्यता से संस्कृति, धर्म से विज्ञान, कला से साहित्य, शिक्षा से स्वास्थ्य और अतीत से भविष्य तक के विविध क्षेत्रों में राष्ट्रपति के ज्ञान और विचारों का समावेश है। उन्होंने इस समावेशिता को भारत के चरित्र का प्रतिबिंब बताया जो आने वाली पीढ़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Defence Minister Rajnath Singh ने कहा कि राष्ट्रपति ने पुस्तक में जो विचार व्यक्त किये हैं वे सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप हैं। राष्ट्रपति के अनुसार, “ विरासत के साथ-साथ विकास हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है। नैतिकता हमारे व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन का आधार है।

सभी को, विशेषकर लोक सेवकों और अधिकारियों को, निस्वार्थ सेवा और परोपकार की भावना रखनी चाहिए। न्याय प्रणाली और प्रशासन को आम लोगों के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। विकास के सभी आयामों में नवाचार को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। आधुनिक विश्व-व्यवस्था को बेहतर बनाने में भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”

Defence Minister Rajnath Singh देश में श्रीमती मुर्मु के नेतृत्व में महिलाओं का विकास हो रहा

श्री सिंह ने कहा कि देश में श्रीमती मुर्मु के नेतृत्व में महिलाओं का विकास हो रहा है और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उनके नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। ऑपरेशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया और आतंकवादियों के मन में भय पैदा हुआ। उन्होंने सशस्त्र बलों को लगातार प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रपति की सराहना की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BSNL का सबसे बड़ा धमाका: मात्र 1 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग!

Amroha News-आजादी के बाद चकनवाला गांव को पहली बार मिला पक्का पुल, विधायक राजीव तरारा ने पूरा किया दशकों पुराना सपना

Homeopathy News: विश्व होम्योपैथी दिवस आज। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल 2026 पर जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमोल गुप्ता से खास बातचीत पर आधारित।

UP Final Voter List 2026 : यूपी में दो करोड़ पांच लाख वोटर्स के कट गए नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Gold Silver Price: गिरे सोने-चांदी के भाव, जानें दिल्ली-मुंबई में आज क्या है 24K गोल्ड का रेट

West-bengal-‘महिलाओं को हर महीने 3000, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद

Leave a Reply