रसोई में सिलेंडर से खाना बनाते समय अचानक लगी आग से महिला गंभीर रूप से घायल, परिवार में मची अफ़रा तफरी,
आग से घर में हजारों रुपए का सामान जल का हुआ राख, दमकल विभाग तथा परिजन एवं ग्रामीणों ने मिलकर आग पर पाया काबू,



सहसवान (बदायूं) थाना जरीफ नगर के ग्राम मालपुर ततेरा में दयाराम पुत्र टीकाराम की पत्नी आनंदी देवी घर की रसोई में गैस सिलेंडर पर दोपहर 1:30 के लगभग खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर में आग लग गई आग लगते ही आनंदी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई आनंद फानन में रसोई से निकलते समय गिर पड़ी जिससे उनके हाथ में फैक्चर हो गया घर में चारों तरफ फैली आग से अफरा तफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे मामले की जानकारी तत्काल दमकल प्रभारी निरीक्षक पूरनलाल सोलंकी को दी गई वह दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे तथा परिजनों ग्रामीणों के सहयोग से जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
