विशाखापत्तनम। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए PM Modi शुक्रवार शाम विशाखापत्तनम पहुंच गए। शनिवार सुबह आरके बीच पर 26 किलोमीटर के कॉरिडोर पर पीएम के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण योग करेंगे।
अफ्रीकी देश गिनी में दौड़ेगा बिहार में बना रेल इंजन, PM Modi ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
PM Modi : सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक होगा कार्यक्रम
सामूहिक योग सत्र का समय सुबह 6:30 से 7:45 बजे निर्धारित है। इस दौरान करीब तीन लाख लोग भी इस कॉरिडोर पर योग की क्रियाएं करेंगे। समुद्र के तट पर होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी।

