नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस द्वारा विदेश सचिव विक्रम मिस्री के वक्तव्य पर उंगली उठाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि कांग्रेस कितना ही बड़ा झूठ बोले, वह सच की जगह नहीं ले सकता। BJP के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जयराम रमेश एक जन्मजात झूठे व्यक्ति हैं-बहुत हद तक राहुल गांधी की तरह।”
Bihar BJP में दिलीप जायसवाल ने बनाई नई टीम, पांच महामंत्री और 13 उपाध्यक्ष की नियुक्ति
श्री मालवीय ने कहा कि वह अब एक और झूठ फैला रहे हैं और नाटकीय रूप से अपना फोन चारों ओर लहराते हुए दावा कर रहे हैं कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान अमेरिका के वक्तव्य से मेल नहीं खाता है। जबकि वह अमेरिका के जिस वक्तव्य का हवाला दे रहे हैं वह जनवरी 2025 का है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई आधिकारिक अमेरिकी रिलीज़ नहीं जारी हुई है।
श्री मालवीय ने कहा कि कांग्रेस और उसकी ट्रोल सेना इस तथ्य को पचा नहीं पा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से स्पष्ट शब्दों में कहा है-भारत को न तो किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता है और न ही उसे यह स्वीकार है। श्री मोदी ने यह भी साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ तनाव कम करना सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के माध्यम से और पाकिस्तान के अपने अनुरोध पर हुआ।
BJP : कांग्रेस को भारत की दृढ़ और सैद्धांतिक विदेश नीति को बदनाम करने के लिए झूठी कहानियां बनाना बंद करना चाहिए
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को भारत की दृढ़ और सैद्धांतिक विदेश नीति को बदनाम करने के लिए झूठी कहानियां बनाना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत को एक कमजोर, तीसरी दुनिया के देश के रूप में देखा जाता था। उन्होंने कहा कि आज, भारत एक उभरती हुई शक्ति है और वैश्विक व्यवस्था में एक उज्ज्वल तारा माना जा रहा है। कितना ही अधिक झूठ बोला जाए पर वह उस सच्चाई को कम नहीं कर सकता।

