नयी दिल्ली: दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री Ravindra Indraj Singh ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दिल्ली वासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा।
ऑपरेशन सिंदूर ने दिलाई आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक विजय : Ravindra Indraj
Ravindra Indraj Singh ने आज बवाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित करने के बाद कहा कि प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दिल्लीवासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा और यहां का स्टाफ मरीजों का इलाज सेवा भावना से करेगा। इन स्वास्थ्य केंद्रों को जनसहयोग से सरकार उत्कृष्ट स्वास्थ्य केंद्र बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली संकल्प की दिशा में आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सस्ती दवाओं के लिए 17 नए जनऔषधि केंद्र का शुभारम्भ किया गया। आज का दिन दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति दिवस के रूप में देखा जा रहा है। सरकार के शुरुआती 100 दिनों में ही 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार हो गए हैं।
Ravindra Indraj Singh प्रदेश के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दिल्लीवासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा
उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट की बैठक में ही दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लागू करके दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देने का प्रावधान किया। आयुष्मान वय वंदना योजना लागू करके 70 से अधिक आयु वाले लोगों भी 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज देने का प्रावधान किया गया है।

