नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद Shahnawaz Hussain ने रविवार को कहा कि अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जिसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी।
कांग्रेस देश की मर्यादा खत्म कर रही है:Shahnawaz Hussain
Shahnawaz Hussain ने कहा, “राजद के मन में बाबा साहेब के प्रति कोई सम्मान नहीं है। जन्मदिन लालू प्रसाद यादव का था और अपमान बाबा साहेब का हुआ। बिहार की जनता अगले विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेगी। जो लोग बाबा साहेब से प्यार करते हैं, वे इस घटना को कभी नहीं भूलेंगे।”
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने देश के लिए एक नए स्वतंत्रता आंदोलन की मांग की है। इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव किससे स्वतंत्र होना चाहते हैं, ये मनोज झा बताएं। मनोज झा राज्यसभा के सांसद हैं, पढ़े-लिखे आदमी हैं, प्रोफेसर हैं, उन्हें किससे आजादी चाहिए।
Shahnawaz Hussain भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया में इसका डंका बज रहा
शाहनवाज हुसैन ने कहा, “भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया में इसका डंका बज रहा है। परमाणु संपन्न पाकिस्तान में घुसकर मारने वाला देश है यह। जी-7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष तौर पर बुलाया गया है। यह देश के बढ़ते कद का प्रतीक है। इतना सब हो रहा है, और मनोज झा को आजादी का अलग आंदोलन चाहिए। उन्हें किससे आजादी चाहिए?”

