Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मौसम को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि विशेषकर कुमाऊं मंडल के जिलों में बारिश का प्रभाव अधिक रहेगा। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Uttarakhand Weather Update : तेज हवाओं के साथ मौसम रहेगा अशांत
इन पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं अन्य जिलों में भी सामान्य से तेज बारिश और हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand News Hindi : कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा भक्तों का सैलाब – देखें तस्वीरें
Uttarakhand Weather Update : 21 जून तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदला हुआ मौसम केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे प्रदेश में 21 जून तक बारिश और बादलों का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और आम लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

