अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand में राजद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में विवाद, 3 में से दो उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

On: June 16, 2025 10:55 AM
Follow Us:
Jharkhand
---Advertisement---

रांची। Jharkhand प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पद के लिए दावेदारी कर रहे तीन में से दो नेताओं, अभय कुमार सिंह और सदाकत हुसैन, अंसारी के नामांकन का पर्चा रविवार को स्क्रूटनी के दौरान चुनाव पदाधिकारी ने रद्द कर दिया।

Jharkhand के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भाजपा विधायक ने बनाया था सहायता केंद्र, मंत्री ने क्रेन से हटवाया

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में भारी हंगामे की स्थिति पैदा हो गई और चुनाव पदाधिकारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया रद्द करने की मांग को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास शिकायत की जाएगी। बहरहाल, इस पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव रह गए हैं। ऐसे में उनका फिर से चुना जाना तय माना जा रहा है।

संजय कुमार सिंह यादव पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। चुनाव के तय शेड्यूल के अनुसार, नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा 19 जून को होनी है। चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए गिरधारी गोप ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 14 जून को तीन लोगों संजय कुमार सिंह यादव, अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी ने पर्चा दाखिल किया था।

Jharkhand संजय कुमार सिंह यादव पलामू जिले की हुसैनाबाद विधानसभा सीट से विधायक भी हैं

स्क्रूटनी के दौरान पाया गया कि अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी के नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक के रूप में राज्य परिषद के किसी सदस्य का हस्ताक्षर नहीं है, जबकि पार्टी के नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। इस त्रुटि की वजह से इन दोनों के नामांकन अमान्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asian Games 2026 Cricket: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में; पाकिस्तान भी पहुंचा अगले दौर में

JapaneseEncephalitis:धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस का अलर्ट, 2 बच्चों में JE की पुष्टि; एक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

Ranchi T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर कप्तान; जानें टिकट और सुरक्षा की पूरी जानकारी

रांची में PM Modi’s birthday पर अनोखा अंदाज, प्रशंसकों ने रेत से बनाई प्रधानमंत्री की कलाकृति

Jharkhand में अब एक कॉल पर 4 घंटे के भीतर मिलेगा ब्लड, सरकार की नई पहल, 90 दिनों में व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

2026 Asian Games:एशियाई खेल 2026 के लिए झारखंड के रोवर जसविंदर सिंह का चयन, भारत की ओर से रोइंग स्पर्धा में लेंगे हिस्सा

Leave a Reply