नई दिल्ली। तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे PM Modi ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर फोन पर बात की और घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली।
PM Modi 3 देशों की यात्रा पर रवाना, कहा- ‘आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ बढ़ाने का अवसर’
PM Modi ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए कमांड एंड को-ऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।
रविवार को उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने सुबह 5:17 बजे गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी और केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था।
PM Modi ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया
इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को सोमवार तक चारधाम के लिए हेली सेवा पूर्ण रूप से बंद रखने व पायलटों के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उड़ान अनुभवों की जांच समेत सभी हेली ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद ही पुनः हेली सेवा को सुचारु करने के निर्देश दिए।

