अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

विपक्ष अपनी राजनीति का स्तर लगातार नीचे गिरा रहा : Girish Mahajan

On: June 14, 2025 8:33 PM
Follow Us:
Girish Mahajan
---Advertisement---

जलगांव। भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में जल और आपदा प्रबंधन मंत्री Girish Mahajan ने अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विपक्ष की तरफ से की जा रही बयानबाजी को “घटिया” करार दिया है।

खड़गे के बयान पर Giriraj Singh का पलटवार, कहा-मोदी को 10 बार प्रणाम करें”

Girish Mahajan ने शुक्रवार को यहां एक प्रेस वार्ता में कहा कि अहमदाबाद में गुरुवार को हुई विमान दुर्घटना बेहद दुखद है, लेकिन इस हादसे के बाद विपक्ष की तरफ से जिस तरह के बयान आए हैं, वे “बेहद घटिया” हैं। विपक्ष न युद्ध की स्थिति में गंभीर बयान दे पाता है और न ही ऐसी दुर्घटना की स्थिति में। विपक्ष इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच सेवानिवृत्त जज से कराने की मांग की है। इस बयान के बाद से वह भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।

महाराष्ट्र के अमरावती में बच्चू कड्डू विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसे महायुति सरकार के लिए खतरा बताया जा रहा है। इस पर गिरीश महाजन ने कहा, “मैं उनसे मिला हूं। यह आंदोलन जल्द खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद इस मामले को देख रहे हैं।”

Girish Mahajan महाराष्ट्र के अमरावती में बच्चू कड्डू विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे

राज ठाकरे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की मुलाकात को महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों से पहले काफी अहम माना जा रहा है। इस मुद्दे पर गिरीश महाजन ने कहा, “मुझे नहीं पता दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई।

 

लेकिन, राज ठाकरे वरिष्ठ नेता हैं। वह अगर हमारे साथ आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे। अगर, वह नहीं भी आते हैं तब भी हम मजबूती के साथ स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply