मंडी। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री Govind Thakur ने मंडी में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान Govind Thakur ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने वाला तीसरा देश बन चुका है, जिसने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू, बजट सत्र में वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर होगी चर्चा- Vijendra Gupta
Govind Thakur ने कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद तत्कालीन यूपीए सरकार कुछ भी नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे देश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी।
लेकिन आज मोदी सरकार ने आतंकवाद पर सीधा प्रहार करते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। आज भारत एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन चुका है। इस उपलब्धि को पूरी दुनिया ने सराहा है और भारत की सैन्य शक्ति तथा नेतृत्व क्षमता का लोहा माना है।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में आए सकारात्मक बदलावों और केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया। Govind Thakur ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत किया है, बल्कि देश की राजनीतिक संस्कृति को भी पूरी तरह बदल दिया है।
Govind Thakur ने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान घोटाले पर घोटाले हुए
कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के दौरान घोटाले पर घोटाले हुए। उस दौर में भारत की पहचान एक भ्रष्ट राष्ट्र के रूप में बन गई थी। हर दिन कोई नया घोटाला सामने आता था। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद यह स्थिति पूरी तरह बदल गई।

