यमुनानगर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर यमुनानगर स्थित भाजपा कार्यालय ‘यमुना कमल’ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद Rekha Sharma ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सरकार की नीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
CM Rekha Gupta ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के विकास कार्यों की समीक्षा की
Rekha Sharma ने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने बुनियादी ढांचे, सामाजिक बदलाव, आर्थिक सुधार और वैश्विक मंचों पर पहचान के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने इसे केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि विश्वास और परिवर्तन की भी प्रेरणादायक यात्रा बताया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भारत ने आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाए हैं। ‘मोदी है तो मुमकिन है’, केवल नारा नहीं है, यह एक जमीनी सच्चाई है।
Rekha Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सम्मान, सुरक्षा और समान भागीदारी के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्यसभा सांसद ने उदाहरण देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली और उन्हें एक गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्राप्त हुआ। जन धन योजना के तहत लाखों महिलाओं को पहली बार बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकीं।
Rekha Sharma प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सम्मान, सुरक्षा और समान भागीदारी के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसने समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाया और महिला शिक्षा को एक नई दिशा दी। रेखा शर्मा ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिला। साथ ही, कार्यरत महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश को 12 से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने को एक ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय बताया, जिसने महिला अधिकारों और पारिवारिक गरिमा को नई पहचान दी।

