मुंबई। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने शोक जताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा महाराष्ट्र पीड़ितों के परिवार के साथ है।
Devendra Fadnavis सरकार के फैसले पर भड़की एकनाथ शिंदे की शिवसेना, लगानी पड़ गई रोक
महाराष्ट्र सीएमओ की तरफ से आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया है, “मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने अहमदाबाद-लंदन विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटना की त्रासदी ने गंभीरता बढ़ा दी है।
पूरा देश शोक में डूब गया है। इस दुर्घटना में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरा महाराष्ट्र राज्य इस दुख में शामिल है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी प्रार्थना की कि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार की सभी एजेंसियां और नागरिक इस आपदा के दौरान गुजरात में प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं।”
Devendra Fadnavis अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 गुरुवार को क्रैश हो गई
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 गुरुवार को क्रैश हो गई। फ्लाइट रनवे से टेक ऑफ होने के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। विमान एक मेडिकल संस्थान पर गिरा था। संस्थान के कितने लोग हताहत हुए हैं, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

