अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पीएम मोदी के कार्यकाल में हर क्षेत्र में बहुमुखी विकास हुआ है : Kamaljit Sehrawat

On: June 13, 2025 12:39 PM
Follow Us:
Kamaljit Sehrawat
---Advertisement---

नई दिल्ली। एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद Kamaljit Sehrawat ने विस्तार से केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार में हर क्षेत्र में बहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने मेट्रो रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय वृद्धि की सराहना की।

YODHA: Tiranga (Full Audio) Sidharth Malhotra, Raashii Khanna | Tanishk B, B Praak | Manoj Muntashir

Kamaljit Sehrawat ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में जनता ने भारत की एक नई छवि देखी है, एक ऐसी छवि जिसमें हमने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया, जहां हमने विकास की दिशा में लगातार कदम उठाए जाने को देखा। पीएम मोदी के कार्यकाल में सामाजिक कल्याण वास्तव में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

Kamaljit Sehrawat ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, हमने एक्सप्रेसवे से लेकर मेट्रो रेल और नई रेलवे परियोजनाओं तक के उल्लेखनीय उदाहरण देखे हैं, देश में राजमार्गों का जाल दिखाई देता है। इस राजमार्ग विकास के कारण, भारत में पर्यटन और व्यापार दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Kamaljit Sehrawat इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास मात्र नहीं हुआ है बल्कि एक अलग पैमाना भी तय हुआ

उन्‍होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास मात्र नहीं हुआ है बल्कि एक अलग पैमाना भी तय हुआ है। 10 हजार से ज्‍यादा फीट पर बना अटल टनल विश्‍व की सबसे बड़ी सुरंग है। जम्‍मू-कश्‍मीर में चिनाब पुल दुनिया में आर्किटेक्ट का सबसे शानदार नमूना है। देशभर में 142 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं।

इस ट्रेन से सफर के दौरान यह अनुभव होता है कि देश तरक्‍की कर रहा है, देश बदल रहा है। देश में पहले 74 एयरपोर्ट थे जिनकी संख्‍या बढ़कर 162 हो गई है। मेट्रो का विस्‍तार करते हुए इसे 23 शहरों तक पहुंचाया गया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply