अमृतसर। “भाजपा के 11 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी नेता Manjinder Singh Sirsa गुरुवार को अमृतसर पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
एमएसएमई देश की आर्थिक रीढ़, 27.85 करोड़ लोगों को रोजगार मिला : Jitan Ram Manjhi
Manjinder Singh Sirsa ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने वादा किया था कि वे शहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर जवाब दिया। इस कार्रवाई में बॉर्डर पर बैठे नागरिकों ने भी देश के साथ खड़े होकर सहयोग किया।”
Manjinder Singh Sirsa ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिख कौम के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 550वीं जयंती पर गुरु नानक देव जी और 400वीं जयंती पर गुरु तेग बहादुर जी को सरकारी स्तर पर श्रद्धांजलि दी गई। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का खुलना एक ऐतिहासिक कदम था। अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप पूरे सम्मान के साथ भारत लाए गए। सिख दंगों के पीड़ितों के बच्चों को रोजगार देने का कार्य हुआ। विदेशों से आए अफगान सिखों को नागरिकता दी गई।
Manjinder Singh Sirsa 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने एसआईटी बनाई
उन्होंने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने एसआईटी बनाई। इस मामले में 31 साल बाद सज्जन कुमार को सजा मिली और अब जल्द ही जगदीश टाइटलर को भी सजा मिलेगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद पीड़ित परिवारों को नौकरियां भी दी गईं।

