अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विकासशील देश बनकर सामने आ रहा है : Yogesh Kadam

On: June 12, 2025 4:28 PM
Follow Us:
Yogesh Kadam
---Advertisement---

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Yogesh Kadam ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विकासशील देश बनकर सामने आ रहा है और यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Poco X6 Neo जल्द हो सकता है दमदार फीचर्स के साथ भारत में लांच

Yogesh Kadam ने कहा, “11 साल पहले जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया था, तब भारत में बुनियादी ढांचे और विकास की स्थिति क्या थी? भारत को वैश्विक स्तर पर एक आश्रित देश माना जाता था। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विकासशील देश बनकर सामने आ रहा है।

मेरी राय में इससे बड़ी उपलब्धि कुछ नहीं हो सकती है। 11 साल में सरकार ने जो काम किया है, वह दिखाई देता है। पिछले 11 सालों के अंदर देश में विदेश से बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। पीएम मोदी देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं और सरकार को किस तरह से चलाना चाहिए, यह 11 साल सिखाने के लिए काफी हैं।”

Yogesh Kadam ने प्रतिनिधिमंडल पर बात करते हुए कहा, “अनुभवी और युवा नेताओं के साथ कई प्रतिनिधिमंडल विदेश गए थे। हमारे नेता श्रीकांत शिंदे ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

Yogesh Kadam अनुभवी और युवा नेताओं के साथ कई प्रतिनिधिमंडल विदेश गए थे

मैं विशेष रूप से खाड़ी देश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का उल्लेख करना चाहता हूं, जो बहुत महत्वपूर्ण था, क्योंकि पाकिस्तान अक्सर खाड़ी जैसे मुस्लिम देशों से मदद मांगता है और इसी वजह से पाकिस्तान को वहां से समर्थन भी मिल रहा था। एक तरफ पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और दूसरी ओर वह विकास के नाम पर फंडिंग लेता है। मुझे लगता है कि भारत की ओर से विदेश में प्रतिनिधिमंडल को भेजना एक अच्छा कदम था।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!