अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खड़गे के बयान पर Giriraj Singh का पलटवार, कहा-मोदी को 10 बार प्रणाम करें”

On: June 12, 2025 4:03 PM
Follow Us:
Giriraj Singh
---Advertisement---

बिहार। Giriraj Singh : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं। खड़गे ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 33 गलती की है ऐसा झूठा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा है, इस बयान पर बेगूसराय में Giriraj Singh ने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस की गलतियों को सुधार रहे हैं खड़गे मोदी को 10 बार प्रणाम करें तब उनको कांग्रेस की गलती समझ में आएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री निर्दयी, उन्हें पद से इस्तीफा कर देना चाहिए : Giriraj Singh

दरअसल Giriraj Singh शहर के रतनपुर में आयोजित यज्ञ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे साहब बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन गांधी परिवार की पारिवारिक दास्तां से मुक्ति नहीं मिली है।

Giriraj Singh  आज पूरी दुनिया में भारत के लोगों का मान सम्मान बढ़ा है

नेहरू की गलतियों को, कांग्रेस के शासन में की गई गलतियों को नरेंद्र मोदी ने सुधार करके भारत के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है। आज पूरी दुनिया में भारत के लोगों का मान सम्मान बढ़ा है। गलतियां तो कांग्रेस ने की है, चाहे नेहरू ने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाने की गलती की, जवाहरलाल नेहरू ने तिब्बत में गलतियां की, नेहरू ने 34 हजार वर्ग किलोमीटर चीन की जमीन छोड़ दी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!