अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

21 जून को Kurukshetra बनेगा ‘योग की धरती’, राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

On: June 8, 2025 5:20 PM
Follow Us:
Kurukshetra
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Kurukshetra में राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग क्रियाएं कराई जाएंगी। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

Kurukshetra में महायज्ञ के दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग…23 घायल, एक की हालत गंभीर

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि प्राचीन परम्परा को निभाते हुए Kurukshetra के प्रत्येक नागरिक को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है, ताकि वे कार्यक्रम में शिरकत कर सकें। फिलहाल 200 से ज्यादा योग साधकों द्वारा शाहबाद, लाडवा और इस्माइलाबाद में घर-घर जाकर पीले चावल देकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है।

Kurukshetra योग महाकुंभ में एक लाख से भी अधिक योग साधकों द्वारा योग की डुबकी लगाई जाएगी

चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने बताया की कुरुक्षेत्र की पावन धरा को 21 जून के बाद योग की पावन धरा के रूप में भी जाना जाएगा। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

इस योग महाकुंभ में एक लाख से भी अधिक योग साधकों द्वारा योग की डुबकी लगाई जाएगी। इस महाकुंभ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे। इस बार कुरुक्षेत्र के एक-एक घर में पहुंच कर लोगों को योग महाकुंभ के लिए निमंत्रण देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!