अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मैं स्वयं किसान परिवार से हूं, किसान का दर्द जानता हूं : Shivraj Singh

On: June 7, 2025 11:09 AM
Follow Us:
Shivraj Singh
---Advertisement---

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh ने शुक्रवार को देहरादून के डोईवाला ब्लॉक अंतर्गत पाववाला सौड़ा गांव में आयोजित किसान चौपाल में भाग लिया। खेतों के मध्य खाट पर बैठकर उन्होंने किसानों से आत्मीय संवाद किया और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

कोई भी पात्र गरीब अब मकान के हक से वंचित नहीं होगा- Shivraj Singh

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। चौपाल में किसानों ने बीज, सिंचाई, विपणन, फसल बीमा योजना और कृषि उत्पादों के उचित मूल्य से जुड़ी अपनी बातें रखीं। लीची, बासमती चावल, कटहल और सब्जी उत्पादकों ने भी अपनी समस्याएं साझा कीं और समाधान हेतु सुझाव दिए।

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं स्वयं किसान परिवार से हूं, किसान का दर्द जानता हूं। इसी कारण आज सीधे खेत में आकर खाट पर बैठा हूं, ताकि यह जान सकूं कि सरकार की योजनाओं का लाभ जमीन तक पहुंच रहा है या नहीं। किसानों से सीधा संवाद ही उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करता है।

Shivraj Singh नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों की आय को दोगुना करने और ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की बताई समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को हार्टिकल्चर (बागवानी) का राष्ट्रीय हब बनाएंगी। उत्तराखंड के फल, अनाज और सब्जियों की गुणवत्ता अद्वितीय है और उनमें वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड को PM मोदी की 12 हजार करोड़ की सौगात: CM धामी बोले- ‘अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत’

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी बोले- ‘आपका बलिदान सदैव प्रेरणा देगा’

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की खौफनाक हत्या: पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिये से घोंटा दम,

Uttarakhand news-उत्तराखंड में भालू ने वन दरोगा समेत 3 पर किया हमला, अब आदमखोर भालू को शूट करने का आदेश

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर- हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई और भी आसान

Uttarakhand news-उत्तराखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत: ITBP के जवान अब खाएंगे ‘पहाड़’ के ताजे फल-सब्जियां, ₹6 करोड़ की होगी अतिरिक्त आमदनी

Leave a Reply