उमरिया (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए संकल्पित है। उमरिया जिले के पाली में आयोजित राज्य स्तरीय पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में Mohan Yadavने क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी, साथ ही जनजातीय समाज के लिए पेसा एक्ट से हो रहे लाभ की चर्चा की।
युवा कुंभ आयोजित कराएं: Mohan yadav
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पेसा एक्ट जनजातीय समाज के भाई और बहनों को सशक्त बनाता है। विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए संकल्पित है। इस मौके पर 53 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।
कुल 39.14 करोड़ की लागत के 22 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 14.71 करोड़ की लागत के चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए।
Mohan Yadav प्रदेश के 13 हजार गांवों में पेसा एक्ट लागू है
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के 13 हजार गांवों में पेसा एक्ट लागू है। इसके माध्यम से गांवों का विकास हो रहा है। राज्य कैबिनेट की बैठक आदिवासी विभूतियों के क्षेत्र में हुई है। हमारी सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर पंचायतों को विकास के नए आयाम दिए हैं।
विरासत से विकास की संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप निरंतर जारी रहेगी। इस आदिवासी अंचल में विभिन्न स्थानों पर विकास की संभावनाएं हैं और यहां वैसे भी ऐतिहासिक धरोहरें हैं, जहां रोजगार के नए आयाम स्थापित किए जा सकेंगे।

