नई दिल्ली। पिछले महीने Iran में 3 भारतीय नागरिक (3 Indians Missing in Iran) अचानक लापता हो गए थे। लगभग 1 महीने की छानबीन के बाद उन्हें बचा लिया गया है।
आतंकवाद से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत: Iran
ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। ईरान में लापता हुए तीनों भारतीय नागरिक पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। ईरान पहुंचते ही तेहरान में उन्हें किडनैप कर लिया गया था। मगर, तेहरान पुलिस ने तीनों को सुरक्षित बचा लिया है।
Iran के तेहरान में तीनों को किडनैप कर लिया गया था
परिवार से मांगी फिरौती
तीनों भारतीयों की पहचान हुसनप्रीत सिंह, जसपाल सिंह और अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। ईरान के तेहरान में तीनों को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद परिवार से फिरौती की भी मांग की गई। किडनैपिंग की खबर मिलते ही परिवार ने इसकी जानकारी सरकार को दी थी।

