चंडीगढ़। Deepender Hooda : पहलगाम आतंकी हमले से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर अमेरिका के सीजफायर ऐलान तक, देश के सामने आए ताजा घटनाक्रमों पर अब इंडिया गठबंधन ने सरकार को घेर लिया है!
पूरा देश एकजुटता के भाव से अपनी बेटियों के साथ है और बेटियों का तिरस्कार, अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा : Deependra hooda
आज दिल्ली में हुई 16 विपक्षी दलों की बैठक के बाद, कांग्रेस सांसद Deepender Hooda ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने की जोरदार मांग की है। हुड्डा ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी 16 दलों ने मिलकर प्रधानमंत्री को एक संयुक्त पत्र भेजा है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में देश की संसद से 140 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, और ऐसे गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर संसद में खुली चर्चा होनी चाहिए।
क्या है विपक्ष की खास मांग?
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संसद में चर्चा कर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए देश एकजुट होकर रणनीति बनाए। विपक्ष चाहता है कि संसद में इस बात पर बहस हो कि पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर कैसे पूरी तरह से अलग-थलग किया जाए। विशेष सत्र के माध्यम से देश अपनी सेनाओं के पराक्रम का धन्यवाद कर सके, और सरकार पहलगाम से लेकर सीजफायर ऐलान तक, पूरे मामले पर बिंदुवार अपनी बात रखे।
अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत के बराबर तोला, देश में आक्रोश हैः Deepender Hooda
Deepender Hooda ने साफ कहा कि पहलगाम हमले से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’, अमेरिका के सीजफायर ऐलान और उसके बाद पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने के प्रयासों तक, हर पहलू पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि “आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा भारत के बराबर तौलने से देश में काफी आक्रोश है।”

