भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज यहां मध्यप्रदेश कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” की शुरुआत करेंगे। इसके तहत वे प्रदेश संगठन की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक समेत चार बैठकों में मार्गदर्शन देंगेे।
तेलंगाना के स्थापना दिवस पर Rahul Gandhi समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
गुजरात राज्य में भी इसी तरह का अभियान अभी हाल ही में प्रारंभ हुआ है। अब पार्टी मध्यप्रदेश में इस अभियान की शुरुआत कर रही है। पार्टी के इस अभियान के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल मीडिया को दिए बयान में कहा, ”मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पहली बार संगठन सृजन को लेकर इस प्रकार कार्ययोजना बनाई है, जिसका उद्घाटन राहुल गांधी करेंगे।”
Rahul Gandhi इस पहल का उद्देश्य है कि पार्टी के पंचायत से लेकर जिले स्तर तक संगठन तंत्र न्याय आधारित हो
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि पार्टी के पंचायत से लेकर जिले स्तर तक संगठन तंत्र न्याय आधारित हो। इसके तहत लगभग 61 पर्यवेक्षक तीन महीने तक पूरे मध्यप्रदेश में रहेंगे और गांव गांव तक कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। हर देशवासी चाहता है कि पार्टी मजबूत हो। ये आने वाली राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

