अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन आज वार्षिक पड़हा जतरा समारोह में होंगे शामिल, कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद

On: June 3, 2025 12:11 PM
Follow Us:
Jharkhand News
---Advertisement---

Jharkhand News : राजधानी रांची के बेड़ो स्थित बाजारटांड़ मैदान में 3 जून को वार्षिक पड़हा जतरा सह सभा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का नेतृत्व बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रवींद्रनाथ भगत करेंगे। आयोजन के संस्थापक स्व. करमचंद भगत के पुत्र डॉ. भगत ने बताया कि परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार लकड़ी से बने हाथी, घोड़े और शेर पर सवार होकर पड़हा निशान, रम्पा, चम्पा, टेंगरी छाता, झंडा, ढोल, नगाड़ा और खोड़हा नृत्य मंडली के साथ जतरा निकाली जाएगी।

Jharkhand News : मुख्यमंत्री और मंत्रीगण होंगे महोत्सव में शामिल

इस आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और बाल विकास मंत्री चमरा लिंडा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस सांस्कृतिक महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से आयोजन की गरिमा और बढ़ जाएगी। यह महोत्सव क्षेत्र की परंपराओं और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।

 

Jharkhand में मौसम ने ली करवट, रांची में बारिश शुरू, इन जिलों में चेतावनी जारी

 

Jharkhand News : सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, भारी भीड़ की संभावना

महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए वालंटियरों के साथ-साथ पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है। बेड़ो बाजारटांड़ के अलावा बारीडीह जतरा मैदान में भी इसी दिन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दोनों ही स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी की गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply