नई दिल्ली । PM Modi ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए भारत की वैश्विक निर्माण केंद्र बनने की क्षमता पर प्रकाश डाला और दुनिया की शीर्ष विमानन कंपनियों से न केवल ‘मेक इन इंडिया’ बल्कि ‘डिजाइन इन इंडिया’ को भी अपनाने का आग्रह किया।
PM Modi सोमवार को आईएटीए की 81वीं वार्षिक बैठक में होंगे शामिल, सभा को करेंगे संबोधित
PM Modi ने कहा, “भारत को केवल विमानन बाजार के रूप में नहीं बल्कि मूल्य-श्रृंखला के अग्रणी के रूप में देखा जाना चाहिए। डिजाइन से लेकर वितरण तक, भारत वैश्विक विमानन आपूर्ति श्रृंखला का एक अभिन्न अंग बन रहा है। देश सही दिशा में है और सही विकास की ओर अग्रसर है।” नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कंपनियों से भारत में निवेश का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कार्यक्रम में मौजूद विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि काफी खुश नजर आए और उन्होंने भारत में हवाई परिवहन की संभावना पर अपने विचार रखे।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद एक सहभागी ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत दुनिया की अग्रणी विमानन कंपनियों के लिए निवेश करने का एक अद्भुत अवसर प्रस्तुत करता है। भारत अग्रणी घरेलू विमानन बाजार है।”
PM Modi भारत अग्रणी घरेलू विमानन बाजार है
एक विदेशी प्रतिनिधि ने कहा, “सबसे पहले, प्रधानमंत्री द्वारा स्वागत और संबोधित किया जाना अंतर्राष्ट्रीय विमानन समुदाय के लिए बहुत बड़ा सम्मान था, और हम इसके लिए बहुत आभारी हैं। विदेश से आने वालों के लिए, इस देश में विमानन के क्षेत्र में तेजी से हो रही वृद्धि के बारे में आंकड़े सुनना और जानना तथा यह जानना कि यह भारत के विकास के लिए कितना महत्वपूर्ण है, बहुत बड़ी बात थी।”

