चंडीगढ़। हरियाणा के Chief Minister Naib Singh Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर जिस ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल की शुरुआत की थी, उससे भारत की एकता एवं अखंडता और अधिक मजबूत होगी।
एक राष्ट्र, एक चुनाव राष्ट्रहित का विचार है : Chief Minister Naib Singh Saini
मुख्यमंत्री अपने आवास “संत कबीर कुटीर” में हरियाणा में रह रहे विभिन्न राज्यों से जुड़े उनसे मिलने आए प्रबुद्ध लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न राज्यों के कर्मठ लोगों का हरियाणा के विकास में अहम योगदान है। सभी के भाईचारे और सहयोगात्मक भाव से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
Chief Minister Naib Singh Saini ने लोगों से अनुरोध किया कि वे सभी प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2015 में शुरू हुआ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान’ एक विचार से आगे बढ़कर, आज भारत की आत्मा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।
उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की ” सबका साथ सबका विकास” की सोच से प्रेरित बताया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभिनव अभियान के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच बेहतर समझ और जुड़ाव पैदा होगा, जिससे देश की एकता सुदृढ़ होगी।
Chief Minister Naib Singh Saini राज्य भले ही भूगोल में अलग हों, लेकिन हमारे बीच का रिश्ता इतिहास, संस्कृति, बलिदान और संघर्ष की साझी विरासत का है
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग -अलग राज्य भले ही भूगोल में अलग हों, लेकिन हमारे बीच का रिश्ता इतिहास, संस्कृति, बलिदान और संघर्ष की साझी विरासत का है। सभी राज्यों की बौद्धिक समृद्धि मिलकर हमें यह संदेश देती है कि जब भारत के कोने-कोने से लोग एक साथ आएं, तो श्रेष्ठ भारत की नींव और मजबूत होती है।

