अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

आत्म-सुधार से ही राष्ट्र का निर्माण संभव: Dr. Chinmay Pandya

On: May 30, 2025 12:36 PM
Follow Us:
Dr. Chinmay Pandya
---Advertisement---

हरिद्वार। Dr. Chinmay Pandya : हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय (देसंविवि) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय ‘अखिल भारतीय पूर्णकालिक एवं प्रशिक्षक स्वावलंबी भारत अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

ऑस्ट्रेलियन संसद पहुुंचे युवा आइकॉन Dr. Chinmay Pandya, नवयुग संविधान पर हुई चर्चा

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ देसंविवि के प्रतिकुलपति एवं युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने प्रतिभागियों को भारतीयता, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Dr. Chinmay Pandya राष्ट्र का निर्माण आत्म-सुधार से ही संभव है

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र का निर्माण आत्म-सुधार से ही संभव है। डॉ. पण्ड्या ने कहा कि युगऋषि परम पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार आज भी देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर संघ प्रचारक एवं अखिल भारतीय संघटक कश्मीरी लाल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यशाला नहीं है, बल्कि स्वावलंबी भारत की दिशा में एक दृढ़ संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!