Sonipat। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय की तरफ से बुधवार को रोजगार मेला गया गया। Sonipat व खरखौदा स्थित आईटीआई में लगाए गए रोजगार मेले में 13 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर नौकरी के लिए 59 युवाओं का चयन किया गया। इसमें सोनीपत आईटीआई में 30 और खरखौदा में 29 युवाओं का चयन किया गया है।
Sonipat में दिखेगी विकास की नई लहर, विधायक और मेयर ने 1.08 करोड़ रुपये के कार्यों का किया शुभारंभ
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सोनीपत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 140 युवाओं ने भाग लिया। यहां पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और 30 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया।
Sonipat पांच कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और 30 युवाओं का मौके पर ही चयन किया
इन कंपनियों में पुखराज हेल्थ केयर, आइसीआइसीआइ बैंक, पीएसएन व अन्य कंपनियां शामिल रहीं। इस दौरान सहायक रोजगार अधिकारी कनव वनायक, आंकड़ा सहायक अजीत, लिपिक सागर, सुमित व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

