रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता Bhupesh Baghel ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी के कारण पूरे देश में जातिगत जनगणना का माहौल बना, जिसके चलते केंद्रीय कैबिनेट ने इसे कराने का निर्णय लिया।
मोदी को अंधेरे में रख पावर प्लांटों का शिलान्यास कराया गया: Bhupesh Baghel
कांग्रेस नेता Bhupesh Baghel ने कहा, “जातिगत जनगणना के लिए राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की थी, तब भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ बहुत सारी टिप्पणियां करती थी। अब जब पूरे देश में माहौल बना तो सरकार ने इसे कराने की घोषणा कर दी। यह अभी केवल कैबिनेट में हुआ है।
जातिगत जनगणना के लिए न तो बजट है और न ही सरकार आगे कदम बढ़ा रही है, सिर्फ घोषणा करके बैठ गई है। इसी तरह लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित हो गया, लेकिन सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। वहीं, जातिगत जनगणना तो अभी लोकसभा में भी पारित नहीं हुआ है, इसके लिए लगातार दबाव बनाना पड़ेगा।”
Bhupesh Baghel जातिगत जनगणना के लिए राहुल गांधी ने आवाज बुलंद की थी
छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कॉलेज में इस सत्र से गीता पढ़ाए जाने को लेकर बघेल ने कहा, “गीता रोज पढ़ना चाहिए, सबको पढ़ना चाहिए। इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जानी चाहिए। भाजपा हर वह चीज जिसमें उन्हें राजनीतिक लाभ मिले, वह काम करती है।
गीता हमारे लिए सबसे उत्कृष्ट ग्रंथ कहा जाता है। गीता का अध्ययन सबको करना चाहिए। भाजपा वाले बताएं कि कितने लोग गीता का अध्ययन कर रहे हैं। रोज गीता का पाठ करने वाले उनकी पार्टी में कितने लोग हैं? उन्हें राजनीति करके वोट लेना है। इसी कारण वे ऐसा कर रहे हैं।”

