अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सिंदूर के नाम पर सियासत कर रही है भाजपा : Congress

On: May 29, 2025 10:20 PM
Follow Us:
Congress
---Advertisement---

नयी दिल्ली: Congress ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व वाली सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए सिंदूर को ढाल बनाकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के होर्डिंग लगाकर उसमें अपनी फोटो छपवा रहे हैं और अब घर-घर जाकर सिंदूर वितरण कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

रांची में राजभवन के समक्ष Congress का प्रदर्शन, आदिवासियों के लिए ‘सरना धर्मकोड’ की मांग

Congress प्रवक्ता रागिनी नायक ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर पहले ही जमकर राजनीति कर रही है और इसकी सफलता का श्रेय श्री मोदी को देने में पूरी ताकत लगा चुकी है।

इससे मन नहीं भरा तो अब घर-घर जाकर सिंदूर की डिब्बी बांटने की घोषणा की गई है। श्री मोदी इसमें भी खेल करेंगे और जिस डिब्बी में सिंदूर जाएगा, उसमें उनकी फोटो छपेगी। इससे पहले भी वह कोरोना सर्टिफिकेट में अपनी फोटो छपवा चुके हैं और सिंदूर की डिब्बी में उनकी फोटो होगी।

उन्होंने कहा, “भाजपा हिंदू धर्म की ‘स्वघोषित ठेकेदार’ है और सिंदूर के नाम पर सियासत कर रही है, लेकिन वे यह भी नहीं जानते कि किसी हिन्दू सनातनी विवाहित महिला की मांग में सिंदूर उसका पति ही सजाता है या फिर उसे ससुराल या सौभाग्य के आशीर्वाद के रूप में शक्ति पीठ या मंदिर से मिलता है।

आखिर किस मुंह से महिलाओं के बीच भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग सिंदूर बांटेंगे- जिन महिलाओं का सुहाग उजाड़ा गया, उन आतंकवादियों को तो मौत के घाट अभी तक नहीं उतारा गया है। इनके मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा कहते हैं कि वे महिलाएं वीरांगना नहीं थीं, इसलिए उनके पति गोली का शिकार हुए। ये फेहरिस्त अंतहीन है, लेकिन जब तक ऐसे नेताओं को भाजपा अपनी पार्टी से नहीं निकालती है तब तक भाजपा को अपनी नाक चुल्लू भर पानी में डालकर ही रखनी चाहिए।”

Congress प्रवक्ता ने यह भी कहा, “सिंदूर का स्वरूप और उसका रंग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एक सनातनी विवाहिता के लिए सिंदूर का क्या महत्व है और इसकी क्या पहचान है- मैं भाजपा और संघ के लोगों को समझाना चाहती हूं। क्योंकि मुझे लगता है इन लोगों को सिंदूर का महत्व समझ नहीं आता।

सिंदूर प्रतीक है- सुहाग का, सम्मान का, सौभाग्य का, प्रेम के बंधन का, विश्वास के राग का, सुख-दुख के मेल का, सात जन्मों के साथ का और बुरी नजर को भस्म करने वाली एक चुटकी आग का। जो सिंदूर विवाहित महिला की मांग को सजाता है, जो भारत की नारी शक्ति की आन-बान और शान है।

Congress  सेना के पराक्रम और बहादुरी का श्रेय बटोरने के लिए हर हथकंडे अपना रही 

उसी मांग के सिंदूर का दुरुपयोग आत्ममुग्धता की पराकाष्ठा से लिप्त श्री मोदी अपनी ओछी राजनीति में इस्तेमाल करेंगे और इसकी घोषणा मोदी सरकार कर चुकी है। सरकार अपनी राजनीतिक और कूटनीतिक विफलता छिपाने के लिए मांग के सिंदूर को ढाल बनाना चाहती है। सेना के पराक्रम और बहादुरी का श्रेय बटोरने के लिए हर हथकंडे अपना रही है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!