नई दिल्ली। Rituraj Jha : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14 जिलाध्यक्षों की सूची में पूर्वांचल के एक भी व्यक्ति को शामिल नहीं किए जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी के नेता ऋतुराज झा और आप के पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा पर पूर्वांचल विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
बंधकों को रिहा नहीं किया तो फिर से होगा युद्ध : Netanyahu
आप नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भाजपा दिल्ली में रह रहे करीब 50 लाख पूर्वांचलियों से केवल वोट पाना चाहती है, लेकिन उन्हें संगठन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहती।
Rituraj Jha ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, लेकिन इनमें से एक भी जिलाध्यक्ष पूर्वांचल से नहीं हैं। यह भाजपा की पूर्वांचल विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा ने अपने फाइव स्टार जिला कार्यालयों में पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई स्थान नहीं छोड़ा है। यह केवल वोट लेने तक सीमित है, प्रतिनिधित्व देने में भाजपा हमेशा पीछे रही है।
Rituraj Jha आम आदमी पार्टी हमेशा पूर्वांचल के लोगों को सम्मान और प्रतिनिधित्व देती रही है
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पूर्वांचल के लोगों को सम्मान और प्रतिनिधित्व देती रही है। जब दिल्ली में आप की सरकार थी, तब 12 विधायक पूर्वांचल से थे। पार्टी ने छठ पूजा पर छुट्टी की घोषणा की और जगह-जगह आयोजन कराए। हमें और दिलीप पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, जिससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी पूर्वांचलियों को बराबरी का हक देती है।

