केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग Union Minister Sonowal ने सोमवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता बढ़कर 10 मिलियन पहुंच गई है। यह पहली बार है, जब देश के किसी पोर्ट ने यह क्षमता हासिल की है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) के 36वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की कुल कंटेनर हैंडलिंग का 40 प्रतिशत यह पोर्ट संभालता है।
कांग्रेस पर बरसे Union Minister Manohar Lal, बोले कांग्रेस में बौखलाहट
Union Minister Sonowal ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने मंत्रालय को सभी वर्टिकल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस कारण से आज मंत्रालय हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने जेएनपीए की इस उपलब्धि पर पोर्ट से जुड़े प्राइवेट प्लेयर्स और महाराष्ट्र के लोगों का योगदान देने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने आगे कहा कि देश के पोर्ट्स का राउंड टाइम घट कर रहा है और कार्गो हैंडलिंग क्षमता में इजाफा हो रहा है। इससे देश अगले 25 वर्षों में दुनिया के लीडिंग मेरीटाइम नेशन बनने के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, मेरीटाइम सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है और शिप बिल्डिंग, शिप रिपेयर और शिप रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Union Minister Sonowal देश के पोर्ट्स का राउंड टाइम घट कर रहा है और कार्गो हैंडलिंग क्षमता में इजाफा हो रहा
सोनोवाल के मुताबिक, देश ने अंतर्देशीय जलमार्ग में बीते एक दशक में काफी काम किया है और अंतर्देशीय जलमार्गों से कार्गो हैंडलिंग अब बढ़कर 145 मिलियन टन हो गई है, जो कि 2014 में 18 मिलियन टन थी।

