हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर Jyoti Malhotra का चार दिन का रिमांड खत्म हो गया। पुलिस आज यानी सोमवार को फिर से उसे कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस को फॉरेसिंक लैब से ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप और मोबाइल का कुछ डिलीट डाटा रिकवर हुआ है। सोमवार को डाटा मिलान को लेकर पुलिस आरोपित का तीसरी बार से रिमांड पर ले सकती है।
Jyoti Malhotra: ज्योति के पहलगाम जाने के बाद हुआ था हमला, जांच में जुटी NIA; हाथ लगे कई सबूत
वहीं, देर रात पुलिस ने ज्योति का मेडिकल करवाया। सूत्रों के अनुसार फॉरेसिंक लैब में ज्योति मल्होत्रा का लैपटॉप और फोन जांच के लिए भेजे थे। वहां से लैपटॉप और फोन से डिलीट किया गया कुछ डाटा मिला है। रिकवर डाटा की पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के हरकीरत के दो मोबाइल भी फॉरेसिंक लैब में भेजे थे।
Jyoti Malhotra जांच एजेंसियां लगातार आरोपित ज्योति से पूछताछ कर रही
सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा जांच एजेंसियां लगातार आरोपित ज्योति से पूछताछ कर रही हैं। अन्य विभिन्न राज्यों की पुलिस भी ज्योति से लगातार पूछताछ करने में जुटी है। वहीं, ज्योति मल्होत्रा के बैंक खातों की डिटेल भी पुलिस ने जुटा ली है। ज्योति के अलावा उसके पिता और ताऊ के बैंक खातों की डिटेल भी हासिल की है। ज्योति के पीएनबी खाते से कोई बड़ी ट्रांजेक्शन नहीं मिली है।

