अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार के Chhapra में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

On: May 25, 2025 2:56 PM
Follow Us:
Chhapra
---Advertisement---

छपरा,। बिहार के Chhapra जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद हत्या की घटना प्रकाश में आई है। Chhapra पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : Priyanka Chaturvedi

Chhapra पुलिस के मुताबिक, भटकेशरी स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की छात्रा स्कूल में छुट्टी होने के बाद वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि स्कूल से कुछ ही दूर आगे बढ़ने के बाद पांच युवक छात्रा को जबरन उठाकर पास की झाड़ी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की। बताया गया कि इसी क्रम में कुछ ग्रामीणों ने युवकों को घटनास्थल से भागते देखा। किसी आशंका को लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और फिर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने झाड़ी में बच्ची का शव देखा। स्कूली छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी पांचों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटनास्थल पर पहुंचे सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके पर एफएसएल की टीम ने सैंपल एकत्रित किए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने गांव में सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी बात कही। घटना के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, ग्रामीण एसपी शिखर चौधरी, डीएसपी राजकुमार सहित जलालपुर और बनियापुर थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

Chhapra छात्रा की पहचान कर घरवालों को सूचना दी गई

मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी आरोपी इसी गांव के हैं। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गला दबाकर छात्रा की हत्या कर दी गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply