अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : धामी सरकार अब छोटे अंतराल में करेगी कैबिनेट बैठकें, प्रस्तावों पर तेजी से होगा निर्णय

On: May 23, 2025 4:40 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

धामी सरकार अब कम अंतराल में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें करेगी। तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुकी सरकार उन सभी प्रस्तावों पर तेजी से काम करना चाहती है, जो अवस्थापना कार्यों, औद्योगिक निवेश, खेती-बागवानी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हैं। इनमें से कई प्रस्तावों पर लंबे अंतराल में कैबिनेट बैठक होने से निर्णय नहीं हो पा रहे हैं।

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश

इस व्यावहारिक दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव मंत्रिपरिषद शैलेश बगौली को प्रस्तावों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कैबिनेट की बैठक एक निश्चित समयावधि में कराने के निर्देश दिए हैं। इसी का नतीजा है कि इस बार 28 मई को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सचिव बगौली ने कैबिनेट बैठक बुलाए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि प्रस्तावों की संख्या ज्यादा होने की वजह से अब कम अंतराल में कैबिनेट की बैठकें होंगी।

Uttarakhand news:राजस्व परिषद Uttarakhand श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से के साथ बैठक आयोजित

 

Uttarakhand : लंबित प्रस्ताव बन रहे थे बाधा

विभागीय सूत्रों का कहना है कि कुछ विभागों के प्रस्ताव कैबिनेट के लिए भेजे गए हैं, लेकिन पहले से कई प्रस्ताव विचाराधीन होने के कारण उन पर चर्चा नहीं हो पा रही है। इस कारण बैठक में एक साथ बड़ी संख्या में प्रस्ताव आ रहे हैं। यह स्थिति निर्णय प्रक्रिया को धीमा कर रही थी।

 

Uttarakhand : सुसंगत और गहन चर्चा की आवश्यकता

कैबिनेट मंत्री भी चाहते हैं कि उनके पास बैठक में आने वाले प्रस्तावों पर गहन चर्चा के लिए पर्याप्त समय हो। अधिक संख्या में प्रस्ताव होने की वजह से सभी पर गहनता से चर्चा करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। माना जा रहा है कि यदि कम अंतराल में कैबिनेट बैठकें होंगी तो उनमें प्रस्तावों की संख्या भी सीमित रहेगी, जिससे प्रत्येक विषय पर विस्तार से विचार संभव होगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!